लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2022 15:54 IST

बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना के सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव का मामला है। मरने वालों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला चंपा देवी की शादी 14 साल पहले बेलसंडी के निवासी रंजीत दास के साथ हुई थी।घटना की सूचना मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना के सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी।

आज सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड उमड गई। हादसे के बाद इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी के शवों को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शौच के लिए गई थी।

इसी दौरान एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली। एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए। मृतकों की पहचान चंपा देवी (30 वर्ष) और उसके बच्चों आंचल कुमारी (12 वर्ष), गौतम कुमार (10 वर्ष) और काजल (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

महिला चंपा देवी की शादी 14 साल पहले बेलसंडी के निवासी रंजीत दास के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली