लाइव न्यूज़ :

RLSP के प्रदेश महासचिव पर विदेशिया डांस प्रोग्राम में लड़की की भूमिका निभा रहे नाबालिग से कुकर्म का आरोप, नेता हुये फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2019 17:08 IST

पीड़ित बच्चे का कहना है कि आरोपी ने करीब 2 घंटे तक उसे बंदी बनाए रखा. वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन नेता को जरा भी दया नहीं आई.

Open in App
ठळक मुद्देफरार नेता की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव की है। 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश उर्फ पप्पू यादव पर विदेशिया डांस प्रोग्राम में लड़की की भूमिका निभा रहे एक नाबालिग कलाकार के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव की है। 

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विदेशिया डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें वह लड़की की भूमिका निभा रहा था.

कार्यक्रम के बाद जब वह मेकअप रूम में कपडे़ बदल रहा था तभी आरोपी नेता जबरन कमरे में घुस आए और उसका मुंह बंद कर मोटरसाइकिल पर अगवा कर लिया. फिर एक दुकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया.

पीड़ित बच्चे का कहना है कि आरोपी ने करीब 2 घंटे तक उसे बंदी बनाए रखा. वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन नेता को जरा भी दया नहीं आई. इस घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीडित लडके को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

फरार नेता की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस के युवा छात्र नेता एकलाकुर रहमान ने कहा कि समाज के बीच नेता की अच्छी छवि होती है. अगर उसने ऐसी घिनौनी करतूत कि है तो कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली