लाइव न्यूज़ :

Samastipur Railway Station: चाय बेचने वाला मोहम्मद लाल ने 22 वर्षीय युवती से किया रेप, वह अकेली थी और प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर उतरी...तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 06:02 IST

Samastipur Railway Station: समस्तीपुर के पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) रौशन कुमार गुप्ता ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के मुताबिक मधुबनी जिले की रहने वाली पीड़िता अपने घर से निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जो एक चाय विक्रेता है, ने उससे संपर्क किया।मतभेद के कारण घर से निकल गई थी।महिला के साथ बलात्कार किया।

Samastipur Railway Station:बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक चाय विक्रेता द्वारा 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर की राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान इसी जिले के सातनपुर गांव निवासी मोहम्मद लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार तड़के की है। समस्तीपुर के पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) रौशन कुमार गुप्ता ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के मुताबिक मधुबनी जिले की रहने वाली पीड़िता अपने घर से निकली थी और समस्तीपुर के लिए एक ट्रेन में सवार हुई थी... वह अकेली थी... और जब वह प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर उतरी... तो आरोपी जो एक चाय विक्रेता है, ने उससे संपर्क किया।’’

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद के कारण घर से निकल गई थी। गुप्ता ने कहा, ‘‘जब चाय विक्रेता को लगा कि पीड़िता अकेली और परेशान है, तो उसने उसकी मदद करने की पेशकश की और अंत में उसने महिला के साथ बलात्कार किया।

इसकी सूचना पीड़िता ने रेलवे पुलिस को दी...जिसके बाद आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि प्राथमिक की दर्ज कर इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा