लाइव न्यूज़ :

निगरानी के हत्थे चढे़ थानेदार और अंचलाधिकारी, महिला से ले रहे थे घूस, 45000 की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2021 21:31 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले का मामला है. जमीनी विवाद को लेकर थानाध्यक्ष पीड़ित महिला मंजू देवी से 25 हजार और अंचलाधिकारी 20 हजार रुपये मांग रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देदो अधिकारी निगरानी के गिरफ्त से बच कर निकल जाने में सफल हो गए है.पीड़ित मंजू देवी ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी.वारिसनगर अंचलाधिकारी और मथुरापुर ओपी के जनता दरबार में संयुक्त रूप से चल रहा था.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में आज निगरानी विभाग की टीम ने वारिसनगर प्रखंड के अंचलाधिकारी संतोष कुमार और मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक महिला से घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

 

जबकि वहां पर मौजूद दो अधिकारी निगरानी के गिरफ्त से बच कर निकल जाने में सफल हो गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर थानाध्यक्ष पीड़ित महिला मंजू देवी से 25 हजार और अंचलाधिकारी 20 हजार रुपये मांग रहे थे. इसके बाद पीड़ित मंजू देवी ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी.

शिकायत की जांच के बाद आज निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग टीम बनाकर थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, मंजू देवी का पारिवारिक सम्पत्ति के जमीनी विवाद का मामला वारिसनगर अंचलाधिकारी और मथुरापुर ओपी के जनता दरबार में संयुक्त रूप से चल रहा था.

इसके रिपोर्ट के लिए दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. वहीं, इस गिरफ्तारी से अधिकारियों और कर्मियों में हडकंप मच गया है. निगरानी की टीम दोनों गिरफ्तार अधिकारी को साथ लेकर पटना चली आई है. वैसे जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व में भी कई कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली