लाइव न्यूज़ :

Samastipur News: झाड़ू विवाद में महिला की पीट पीटकर हत्या?, नई की जगह पुरानी रखने पर...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2024 17:51 IST

Samastipur News: गंभीर हालत में महिला का पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। जहां शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई, जिसके बाद गांव में बवाल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव गांव में आते ही आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया।एसपी कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी की है जिसमें मामले की पूरी जानकारी दी गई है।

Samastipur News:बिहार में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में झाड़ू विवाद में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। महज एक झाड़ू के लिए हुआ खूनी विवाद के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। दरअसल, घर के आंगन में झाड़ू के विवाद में 23 अक्टूबर को गोतिया ने महिला की लाठी और डंडा से बेतरह पिटाई की थी। गंभीर हालत में महिला का पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। जहां शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई, जिसके बाद गांव में बवाल हो गया।

घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य कई फरार हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव में आते ही आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। इस संबंध में एसपी कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी की है जिसमें मामले की पूरी जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे पटोरी थाना अन्तर्गत कि चांदपुर धमीन गांव में यह घटना हुई। मनीष कुमार राय की पत्नी मानती देवी झाड़ू खरीद कर लाई थी, जिसे अपने घर के आंगन में रखी थी। उक्त नये झाड़ू की जगह पर किसी ने पुराना झाड़ू रख दिया था। इस पर मानती देवी गाली गलौज करने लगी।

उसके बाद मनीष कुमार की चाची संगीता देवी, चचेरा भाई लक्ष्मण कुमार, चचेरा भाई मोहन कुमार और चाचा जुलूम राय उर्फ अर्जुन ने मनीष कुमार की मां मानती देवी एवं पत्नी कविता देवी को लाठी डंडा से पीट पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना