Samastipur: कई दिन से लापता थे मासूम?, कुएं से तरुण कुमार, तान्या कुमारी और तनिष्क के शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 09:30 IST2025-02-24T09:29:57+5:302025-02-24T09:30:50+5:30

Samastipur: पुलिस ने एक टीम बनाई और बच्चों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में शव घर के पास एक कुएं से बरामद किए गए।

Samastipur Innocent children missing many days bodies Tarun Kumar, Tanya Kumari Tanishk recovered well bihar police | Samastipur: कई दिन से लापता थे मासूम?, कुएं से तरुण कुमार, तान्या कुमारी और तनिष्क के शव बरामद

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहत्था ने शनिवार को अपने तीन बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इसके पीछे पारिवारिक विवाद है। आगे की जांच जारी है। कहा गया है कि बच्चों को किसी ने कुएं में फेंका होगा।

Samastipur:  बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार को एक कुएं से एक ही परिवार के तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि ये बच्चे कथित तौर पर लापता थे। मृतक चकमेहशी निवासी चंदन महत्था के बच्चे थे और उनकी पहचान तरुण कुमार (6), तान्या कुमारी (4.5) व तनिष्क (2.5) के रूप में हुई है। पुलिस के एक बयान में कहा गया, "महत्था ने शनिवार को अपने तीन बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

स्थानीय पुलिस ने एक टीम बनाई और बच्चों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में उनके शव उनके घर के पास एक कुएं से बरामद किए गए।" इसमें कहा गया है कि बच्चों को किसी ने कुएं में फेंका होगा। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इसके पीछे पारिवारिक विवाद है। आगे की जांच जारी है। 

Web Title: Samastipur Innocent children missing many days bodies Tarun Kumar, Tanya Kumari Tanishk recovered well bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे