लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः कपड़े की दुकान से काम कर लौट रही थी युवती, तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2022 14:16 IST

दलित समुदाय से आने वाली युवती सिंघिया चौक पर एक कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करती है. सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती करीब 9 बजे कपड़ा दुकान बंद होने के बाद अपने घर लौट रही थी.घटना के बाद युवती की हालत काफी खराब हो गई.अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पिता एवं अन्य परिजनों को दी.

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना का अंजाम सोमवार की रात में उसवक्त दिया गया, जब युवती कपड़ा दुकान की दुकान में काम करने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान तीन की संख्या में रहे मनचलों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दलित समुदाय से आने वाली युवती सिंघिया चौक पर एक कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करती है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को बेहोशी की हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आया है. बताया जाता है कि रोजाना की तरह सोमवार रात भी युवती करीब 9 बजे कपड़ा दुकान बंद होने के बाद अपने घर लौट रही थी.

रास्ते में सुनसान जगह पर पूर्व से घात लगाए तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और लीची बागान में ले जाने के बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने के घटना के बाद सभी युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद युवती की हालत काफी खराब हो गई.

किसी तरह वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पिता एवं अन्य परिजनों को दी. लड़की की बात सुनने के बाद परिजन उसे विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता सदर अस्पताल पहुंचीं. पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वारदात में कितने लोग संलिप्त थे. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है परंतु पीड़िता का अभी बयान दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली