लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः पांच धुर जमीन को लेकर विवाद, 55 वर्षीय व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटा, उपचार करने वाले डॉक्टर सुशांत कुमार ने कहा-स्थिति काफी नाजुक, पुलिस अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2023 14:59 IST

घायल व्यक्ति की पहचान कल्याणपुर थाने के लदौड़ा गांव के रविंद्र साह 55 वर्ष के रूप में की गई है। अधेड़ का उपचार करने वाले डॉक्टर सुशांत कुमार ने कहा कि स्थिति काफी नाजुक है।

Open in App
ठळक मुद्देथोड़ा स्टेबल हो जाए तो ऑपरेशन करना होगा। अधेड़ का खून काफी बह गया था।जितवारपुर डीह गांव के पास रविंद्र साह अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसपर ग्रामीणों की नजर पड़ी।

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान कल्याणपुर थाने के लदौड़ा गांव के रविंद्र साह 55 वर्ष के रूप में की गई है। अधेड़ का उपचार करने वाले डॉक्टर सुशांत कुमार ने कहा कि स्थिति काफी नाजुक है।

थोड़ा स्टेबल हो जाए तो ऑपरेशन करना होगा। अधेड़ का खून काफी बह गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जितवारपुर डीह गांव के पास रविंद्र साह अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसपर ग्रामीणों की नजर पड़ी। किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। इस दौरान होश में आने के बाद रविंद्र साह ने बताया कि उसे अपने पड़ोसी से पांच धुर जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार दोपहर वह कोर्ट के काम से ऑटो से समस्तीपुर गए थे। शहर के मगरदही घाट के पास रोसड़ा बाइपास के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया।

जिसे जितवारपुर के बूढीगंडक नदी के ढाव में ले जाकर उसका अंडकोष काट दिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले बोल रहे थे कि तुम तोयैब को क्यों परेशान कर रहे हो? होश आने के बाद वह अपने को हॉस्पिटल में पाया।

उन्होंने शक जाहिर किया है कि पड़ोसी तोयेब के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जख्मी का बयान लिया है। जिसमें पड़ासी तोयैब से विवाद की बात की जानकारी दी है। हालांकि चर्चा यह भी है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली