लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुर में कंपाउंडर ने जबरदस्ती महिला डॉक्टर से की शादी, मांग में भरा सिंदूर, सेल्फी खींचकर कर सोशल मीडिया पर डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2021 16:32 IST

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अणिमा रंजन दलसिंहसराय के अस्पताल रोड में कुश अस्पताल नाम का निजी नर्सिंग होम भी चलाती हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे बंबइया गांव निवासी लालबाबू महतो के पुत्र सुमित कुमार को बतौर कंपाउंडर बहाल कर रखा था. महिला डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर को काम से निकाल दिया. डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक कंपाउंडर ने जबर्दस्ती महिला डॉक्टर से शादी रचा ली.

उसने डॉक्टर की मांग में सिंदूर भर दिया और उसके साथ एक सेल्फी खींचकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी कर दिया. यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर टॉप ऑफ द ट्रेंड है. लोग चटखारे लेकर इसे देख रहे और कमेंट करने से भी नहीं चूक रहे हैं. हालांकि इस वायरल फोटो या वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अणिमा रंजन दलसिंहसराय के अस्पताल रोड में कुश अस्पताल नाम का निजी नर्सिंग होम भी चलाती हैं. वहां की व्यवस्था और मरीजों की देखभाल करने के लिए उन्होंने बंबइया गांव निवासी लालबाबू महतो के पुत्र सुमित कुमार को बतौर कंपाउंडर बहाल कर रखा था. सबकुछ सही ही चल रहा था.

अचानक महिला डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर को काम से निकाल दिया. इससे वह नाराज चल रहा था. कुछ दिन पहले की बात है, वह डॉक्टर के चैंबर में घुस गया और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया. बात यहीं तक नहीं रुकी. सुमित ने मांग भरने के बाद डॉक्टर के साथ अपना एक वीडियो बनाया और उसे अपने ही इंटरनेट मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर दिया.

बहुत जल्द ही इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा. डॉक्टर और कंपाउंडर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. जितनी मुंह उतनी तरह की बातें. इस तरह का घटनाक्रम हो तो लोग और बढ़ा-चढ़ाकर बातें तो करने लगे. इससे डॉक्टर और उनके पतिजनों की बदनामी होने लगी.

ऐसे में परेशान होकर पीड़ित महिला डॉक्टर ने थाना में सुमित के खिलाफ एक आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस बारे में थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है, घटना की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट