लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी ने पत्नी, बेटे, दो बेटी और मां पर धारदार हथियार से वार किया, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 19:54 IST

बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव का मामला है। गंभीर रूप से घायल कारोबारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी मौके से फरार हो गया।बछवाड़ा में चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।मृत पेट्रोल पंप संचालक की पहचान राजेश प्रकाश के रूप में हुई है।

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव में पेट्रोल पंप व्यवसायी ने अपनी पत्नी, बेटे, दो बेटी और मां पर धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल कारोबारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी मौके से फरार हो गया और बछवाड़ा में चलती ट्रेन के आगे कुदकर खुदकुशी कर ली। मृत पेट्रोल पंप संचालक की पहचान राजेश प्रकाश, 45 वर्ष के रूप में हुई है और पत्नी का नाम अनामिका देवी था। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि राजेश प्रकाश ने बुधवार सुबह धारदार हथियार से पत्नी पर हमला करने लगा। पत्नी को मारते देख उसकी मां बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। यह देखकर उसका बेटा और बेटी रोने लगे और मां को बचाने लगे तो सनकी ने बच्चों को भी मारकर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद राजेश प्रकाश मौके से फरार हो गया और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने युवक के घर से पत्नी का शव बरामद कर लिया है। युवक पेट्रोल पंप का संचालक था।

वह साहिट गांव के राजेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र था। युवक की पत्नी की अनामिका देवी (42) घर संभालती थी। युवक की जख्मी मां कुमुद सिंह, पुत्र राजवीर कुमार व पुत्री नंदनी बताई गई। विद्यापति नगर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने घटना की पुष्टि करने के साथ बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली