लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः 18 साल की बेटी से किया रेप, शिक्षक पिता की घिनौनी करतूत, पीड़िता ने वीडियो बनाकर किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2022 18:42 IST

बिहार के समस्तीपुर का मामला है. वीडियो में आरोपी शिक्षक अपनी 18 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आरोपी शिक्षक से कड़ी पूछताछ कर रही है.पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था.पीड़ित लड़की अपनी फरियाद लेकर रोसड़ा थाने पहुंची थी.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले से एक शिक्षक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है. जिसमें उसने अपनी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. पीड़ित लड़की की फरियाद जब कही नही सुनी गई तो लड़की के द्वारा खुद से इसका वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा.

 

शिक्षक की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में आरोपी शिक्षक अपनी 18 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक से कड़ी पूछताछ कर रही है.

बताया जाता है कि पीड़ित लड़की ने बुधवार को वीडियो वायरल करते हुए अपने ही पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था. पीड़ित लड़की अपनी फरियाद लेकर रोसड़ा थाने पहुंची थी, जहां से पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया था. जिसके बाद लड़की का मामा उसे अपने साथ ले गया था.

अब लड़की की शिक्षिका मां और परिवार के लोग दबाव बना रहे हैं कि वह पुलिस के समक्ष कहे कि वीडियो एडिट किया हुआ है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले पर रोसड़ा एसडीपीओ शहरयार अख्तर ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह