लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing: 'राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है', सलमान खान के घर फायरिंग पर संजय राउत ने उठाए सवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 12:06 IST

Salman Khan Residence Firing: शिवसेना(यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग, संजय राउत ने उठाए सवाल संजय राउत ने कहा कि सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती हैपुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं

Salman Khan Residence Firing: शिवसेना(यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है। शिवसेना नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग की घटना हुई। इसके बाद से ही महाराष्ट्र के तमाम नेताओं के बयान आने लगे। संजय राउत ने कहा कि सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है। इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती है।

एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि जिस क्षेत्र में सलमान खान रहते हैं वह एक लोकप्रिय क्षेत्र है और उनका परिवार स्पष्ट रूप से दबाव में है। यह गृह मंत्रालय की पूरी विफलता है। हम पुणे में रहते हैं और देखिए यहां क्या हो रहा है, यह एक बहुत ही शिक्षित जगह है जहां लोग शांति और सद्भाव से रहते हैं, लेकिन यहां भी अपराध बढ़ गया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं। मुंबई पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब दोबारा फायरिंग हुई तो सलमान खान अपने घर में मौजूद थे।

सीएम ने की सलमान से बात

मुंबई के बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर दो अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया।

टॅग्स :सलमान खानमहाराष्ट्रबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड हीरोमुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये