Salman Khan Lawrence Bishnoi: संकट में 'भाईजान', एके-47 से मारने की योजना, पाकिस्तान- श्रीलंका का है कनेक्शन

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 12:11 IST2024-06-01T12:05:15+5:302024-06-01T12:11:13+5:30

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन पर एक बार फिर हमला करने की साजिश रची गई है।

Salman Khan Lawrence Bishnoi gang Pakistan Goldie Brar Canada srilanka | Salman Khan Lawrence Bishnoi: संकट में 'भाईजान', एके-47 से मारने की योजना, पाकिस्तान- श्रीलंका का है कनेक्शन

फाइल फोटो

Highlightsसलमान को मारने की प्लानिंग हुई फेल नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार इन गैंग के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन पर एक बार फिर हमला करने की साजिश रची गई है। साजिश के तहत पाकिस्तान से एके-47 जैसे हथियार मंगवाने की योजना बनाई गई। सलमान खान के आवास से लेकर उनके फॉर्महाउस की रेकी की गई। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, यह पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या बताया

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। आरोपी अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से एके 47 जैसे हथियार मंगवाए गए।

पुलिस को जानकारी मिली कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गैंग के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं। सलमान खान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना थी। हमले के बाद आरोपियों ने कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी।

मालूम हो कि इससे पहले दो बाइक सवारों ने सलमान खान के आवास पर गोलियां चलाई थी। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कड़ी कर दी गई थी।

Web Title: Salman Khan Lawrence Bishnoi gang Pakistan Goldie Brar Canada srilanka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे