लाइव न्यूज़ :

महिला एंकर ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस, पति को 'बूढ़ा बंदर' कहने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: July 15, 2019 08:23 IST

पुलिस उपाधीक्षक (नगर - तृतीय) विमल कुमार सिंह ने बताया कि महिला एंकर ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अभिषेक उपाध्याय, सुरेश पटेल, राजीव चौबे, अनूप प्रकाश, श्रीराम यादव, पप्पू यादव सहित सात लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पति तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी व उन्हें अपमानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के अनुसार, उसके पति ने अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा लिखने के लिए मना किया लेकिन वे नहीं माने।महिला के पति एक वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टीवी चैनल में काम करने वाली एक महिला एंकर ने सात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में बीती रात मुकदमा दर्ज कराया है। एंकर ने आरोप लगाया है कि मामले में नामजद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी और उनका अपमान किया।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर - तृतीय) विमल कुमार सिंह ने बताया कि महिला एंकर ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अभिषेक उपाध्याय, सुरेश पटेल, राजीव चौबे, अनूप प्रकाश, श्रीराम यादव, पप्पू यादव सहित सात लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पति तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी व उन्हें अपमानित किया। सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 500, 504, 506, 509 एवं 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार 14 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला कि राजस्थान के नागौर जिले में कूड़े के ढेर में एक बच्ची मिली है। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने पति के साथ राजस्थान जाकर बच्ची का हालचाल लिया तथा वहां के जिलाधिकारी एवं सीएमओ से मिलकर बच्ची का उपचार बेहतर तरीके से कराने की बात कही। महिला पत्रकार ने वहां के जिलाधिकारी से बच्ची को गोद लेने का भी अनुरोध किया, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते जिलाधिकारी ने उन्हें तुरंत बच्ची को गोद देने से इनकार कर दिया।

महिला पत्रकार के अनुसार उनकी मानवता भरे इस कार्य की सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने प्रशंसा की। लेकिन अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा में लिखना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा लिखने के लिए मना किया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि इलाज के अभाव में आठ जुलाई को बच्ची की मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि महिला पत्रकार का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद अभिषेक उपाध्याय व उसके दोस्तों ने फिर से सोशल मीडिया पर उसके व उसके पति के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक बातें लिखी।

उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार को इन लोगों ने ‘वेश्या’, ‘चरित्रहीन’ व ‘कोठे वाली’ तक लिख डाला जबकि उनके पति को इन्होंने ‘बूढ़ा बंदर’ आदि शब्दों से संबोधित किया। सीओ ने बताया कि महिला के पति एक वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :पत्रकारकेसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO