लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 16 साल की साक्षी की बर्बरता से हत्या करने का आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2023 16:14 IST

Sahil-Sakshi News: दिल्ली के शाहबाद में 16 साल की साक्षी की हत्या का आरोपी साहिल पकड़ा गया है। उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। साहिल ने रविवार शाम साक्षी की हत्या बीच सड़क पर कर दी थी और उसके बाद से फरार था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहबाद में 16 साल की साक्षी की हत्या का आरोपी साहिल पकड़ा गया।साहिल ने रविवार शाम शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या बीच सड़क पर कर दी थी। फरार साहित को यूपी के बुलंदशहर से पकड़ा गया है, सीसीटीवी में कैद हुई मर्डर की पूरी वारदात।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद इलाके में 16 साल लड़की साक्षी की हत्या के आरोपी 20 साल के साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल ने रविवार शाम शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या बीच सड़क पर कर दी थी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना के समय कई लोग भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी को साहिल को रोकने की हिम्मत नहीं हुई।

साहिल की बर्बरता ऐसी कि किसी का भी दिल कांप जाए!

साहिल ने चाकू से 20 से ज्यादा बाद साक्षी पर हमला किया और फिर उसे पत्थर से भी कुचला। साहिल ने किस कदर की बर्बरता की, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साक्षी को मारने के बाद वह वहां से चला गया। कुछ ही देर में वह फिर लौटा और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फिर साक्षी के बेजान जिस्म पर मारने लगा। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से साहिल फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार साक्षी अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'साहिल और साक्षी का अफेयर चल रह था, लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी। साहिल ने उसका पीछा किया और उसे कई बार चाकू मारा और पत्थर से हमला किया।'

साक्षी की हत्या के मामले ने पकड़ा तूल

बीच सड़क पर इतनी बेरहमी से एक नाबालिग लड़की की हत्या के इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस को नोटिस भेजा। स्वाति ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सभी हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।'

दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उपराज्यपाल पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।'

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना