साहेबपुर कमाल थानाः लड़का से प्यार, लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की?, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के बाद प्रेमी ने छोड़ा, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2025 17:54 IST2025-04-19T17:52:35+5:302025-04-19T17:54:02+5:30

अपनी प्रेमिका (जो पत्नी बन चुकी है) को जान मारने की धमकी दे रहा हैं। जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की है।

Sahebpur Kamal Police Station Love boy became girl after sex change lover left after physically, mentally and financially exploiting her know story Begusarai in Bihar | साहेबपुर कमाल थानाः लड़का से प्यार, लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की?, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के बाद प्रेमी ने छोड़ा, जानें कहानी

सांकेतिक फोटो

Highlightsसन्नी उर्फ मरिया यादव एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है।2017 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूबरही गांव रहने वाले पीयूष यादव से हुई।दोस्ती के प्यार में बदलते ही दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे महसूस करने लगे।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़का एक लड़के के प्यार में इतना दीवाना हो गया कि उसने उसने अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया। इसके बाद अपने प्रेमी से शादी कर ली। लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत दुखद हुआ। प्रेमी पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के बाद एक बार उसे छोड़ दिया और वह दूसरे किन्नर को अपना दिल दे बैठा। वह अपनी प्रेमिका (जो पत्नी बन चुकी है) को जान मारने की धमकी दे रहा हैं। जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी उर्फ मरिया यादव एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है और उसकी दोस्ती साल 2017 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूबरही गांव रहने वाले पीयूष यादव से हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोस्ती के प्यार में बदलते ही दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे महसूस करने लगे।

चुकी दोनों लड़का थे, इसलिए पति-पत्नी के रूप में इसे सामाजिक मान्यता नहीं मिल पाती, तो पीयूष यादव के कहने पर साल 2019 में सन्नी उर्फ मरिया यादव ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। दोनों साथ रहने लगे और 2021 में गोरखपुर से कोर्ट मैरिज शादी कर ली। सन्नी का आरोप है कि इस बीच वह लड़के का सारा खर्च उठाती और ढेर सारा उपहार के साथ पीयूष की आर्थिक मदद भी करती थी।

इस बात की जानकारी सन्नी और पीयूष यादव के परिवार के लोगों को भी थी। यह सिलसिला साल 2024 के नवम्बर महीने तक चला। इस बीच पीयूष यादव के कहने पर सन्नी ने अपने खर्चे पर पीयूष को कलकत्ता भेजा। तभी से पीयूष वहां ड्राइविंग का काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात सुमन नामक किन्नर से हुई।

इसके बाद पीयूष यादव सन्नी को छोड़कर सुमन किन्नर के प्यार में पड़ गया। मरिया यादव का आरोप है कि इस बीच पीयूष यादव उसे को बरगलाता रहा और ऐसी किसी बात से इंकार करता रहा। बाद में सबकुछ सामने आते ही पीयूष और सन्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। जिसकी बाद पीयूष ने सन्नी का नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर पीयूष ने सन्नी को जान मारने की धमकी देने लगा।

जिसके बाद सन्नी ने साहेबपुर कमाल थाना में प्रमाण के साथ आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाया। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीयूष यादव की तलाश में उसके गावं गई, जहां वह फरार हो चुका था। हालांकि पुलिस के सामने पीयूष यादव के परिवार के लोग दोनों के रिश्ते पर बोलने से इंकार कर दिया। अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Web Title: Sahebpur Kamal Police Station Love boy became girl after sex change lover left after physically, mentally and financially exploiting her know story Begusarai in Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे