लाइव न्यूज़ :

सहरसाः सनकी पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों पर किया असिड अटैक, फरार, जानिए क्यों उठाया ऐसा कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2021 17:50 IST

बिहार में सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर बटराहा मुहल्ला का मामला है. एसिड गिरते ही पत्नी जलन से कहराने लगी.

Open in App
ठळक मुद्दे घर में सभी की आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई.पत्नी ममता देवी से कल रात किसी बात को लेकर बहस हो गई.सभी गंभीर रूप से घायल हो गये.

पटनाः बिहार में सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर बटराहा मुहल्ला निवासी रवि पोद्दार गुस्से में आकर अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया.

जिससे पत्नी सहित तीन बच्चे जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है. फिलहाल पुलिस पति की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि. पति रवि पोद्दार की उसकी पत्नी ममता देवी से कल रात किसी बात को लेकर बहस हो गई.

दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा हो गई कि पत्नी के साथ पति मारपीट करने लगा. वहीं, जब पत्नी ने अपने पति का विरोध किया तब पति ने एसिड से अटैक कर दिया. आरोपी पति ने पत्नी समेत घर में सो रहे तीनों बच्चों पर भी एसिड फेंक दिया. एसिड गिरते ही पत्नी जलन से कहराने लगी. घर में सभी की आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई.

इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप जैसा माहौल हो गया है. इस घटना में पत्नी ममता देवी (30 वर्ष), पुत्री रिचा कुमारी (12 वर्ष), पुत्र निशांत (8 वर्ष), अंशु (6 वर्ष) जख्मी हैं. पत्नी की गंभीर स्थिति बताई जाती है. जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. कहा यह जा रहा है कि पति और पत्‍नी में रोज की तरह मामूली विवाद हो रहा था.

इसी दौरान पति काफी उग्र हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.  सदर थाने के एएसआई धनबिहारी मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान रवि पोद्दार ने पत्नी और तीन बच्चों पर एसिड से हमला कर दिया. जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये.

जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. वही घटना को अंजाम देने के बाद पति रवि पोद्दार मौके से फरार हो गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट