लाइव न्यूज़ :

सहरसाः 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ साथ बगल के गांव के रहने वाले चार मनचलों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जातिसूचक गाली और जिंदा जलाने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2025 17:48 IST

पीड़िता की मां ने महिला थाना में दिये गये लिखित आवेदन में कहा है कि पास के गांव के दो लड़कों ने बहला-फुसला कर बेटी को सहरसा ले गये और अन्य दो लड़कों को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

Open in App
ठळक मुद्देजातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए घर में आग लगाकर जिंदा जला देने की धमकी दी।धमकी देते हुए कहा कि पहुंच और पैरवी काफी दूर तक है,कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो।बारी-बारी से चार लडकों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

सहरसाः बिहार में सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ साथ बगल के गांव के रहने वाले चार मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं पुलिस दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पीड़िता की मां ने महिला थाना में दिये गये लिखित आवेदन में कहा है कि पास के गांव के दो लड़कों ने बहला-फुसला कर बेटी को सहरसा ले गये और अन्य दो लड़कों को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

जब इस बात की शिकायत उसने पास के गांव के आरोपी युवक के घरवालों से की तो वो जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए घर में आग लगाकर जिंदा जला देने की धमकी दी। आरोपी के पिता ने इस बात को अपने तक सीमित रखने की धमकी देते हुए कहा कि उसकी पहुंच और पैरवी काफी दूर तक है, तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो।

वहीं नाबालिग लड़की ने बताया कि रविवार की दोपहर 3 बजे घर के पास नहर के किनारे मवेशी के लिए वो घास काट रही थी, तभी इसी दौरान दो युवकों ने उसके मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया और अपने साथ उसे सहरसा ले गए, जहां एक सुनसान जगह पर कमरे में बंद उसे रखा गया। यहां उसके साथ बारी-बारी से चार लडकों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इसके बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह 6 बजे गांव में लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां ने बैजनाथपुर थाने में लिखित शिकायत की। बैजनाथपुर थाने की पुलिस ने इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले को महिला थाना में दर्ज करने को कहा गया।

इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, अग्रतर कारवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारगैंगरेपपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली