लाइव न्यूज़ :

युवक ने प्यार का इजहार मंजूर नहीं किए जाने से नाराज होकर युवती पर चाकू से हमला कर मार डाला

By भाषा | Updated: January 2, 2022 14:52 IST

शनिवार को युवती अपने घर में थी, उसी दौरान अनुज अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचा और उसपर चाकू से बार-बार वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबहन की हत्या के लिये अनुज नामक युवक को नामजद किया है।अनुज उसकी बहन से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन वह कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सहारनपुरः जिले के नागल थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्यार का इजहार मंजूर नहीं किए जाने से नाराज होकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) ने बताया कि मृतक युवती के भाई विकास ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या के लिये अनुज नामक युवक को नामजद किया है।

शिकायत में विकास ने आरोप लगाया है कि अनुज उसकी बहन से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन वह कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। शिकायत के अनुसार, शनिवार को युवती अपने घर में थी, उसी दौरान अनुज अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचा और उसपर चाकू से बार-बार वार किया।

हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई थी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि अनुज ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवती से प्यार का इजहार किया था, लेकिन उसे जवाब में इंकार मिला था। पुलिस ने बताया कि उसे मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उप्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक को उसके दोस्त ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक को जन्मदिन की पार्टी में कहासुनी के बाद उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक अंकुर को अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित के भाई की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकित और उसके दोस्तों अक्षय और संदीप का शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी के दौरान किसी मामूली बात पर अंकुर के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि कहासुनी के बीच अंकित ने अंकुर पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि अंकित और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वे फिलहाल फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज