लाइव न्यूज़ :

Saharanpur: 10 साल पहले पत्नी की मौत?, 16 वर्षीया बेटी से पिता करता था रेप, विरोध करने पर पिटाई, पंचायत की हिदायत का नहीं हुआ असर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 13:07 IST

Saharanpur: पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके पिता के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत ने पिता को हिदायत भी दी।पिता उसकी पिटाई भी करता था।पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Saharanpur: सहारनपुर जिले के नानौता थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि नानौता थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया किशोरी ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर अपने पिता पर शराब पीकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जैन ने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी बताया था, जिस पर दो बार पंचायत ने उसके पिता को हिदायत भी दी, लेकिन उसका पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायतकर्ता के मुताबिक विरोध करने पर पिता उसकी पिटाई भी करता था।

जैन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके पिता के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की 10 साल पहले मौत हो चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई