लाइव न्यूज़ :

मुझे शराब पीना है, पैसा दो?, मां आशा देवी ने माना किया तो बेटे अक्षय ने पीट-पीटकर हत्या की, बिहार में शादी करने के बाद 15 दिन पहले ही पत्नी के साथ सहारनपुर लौटा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 21:29 IST

सहारनपुरः पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुनीश चंद ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में हुई है, जो बिहार में शादी करने के बाद 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर लौटा था, लेकिन उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने मायके चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के निर्भय पुरम कॉलोनी में हुई।सीओ ने बताया कि अक्षय ने शनिवार रात अपनी मां आशा देवी (55) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। अपनी मां से कहा कि वह अपने गहने बेच दे ताकि वह शराब खरीद सके।

सहारनपुरः सहारनपुर जिला मुख्यालय के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के निर्भय पुरम कॉलोनी में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपनी नवविवाहिता पत्‍नी के मायके चले जाने के कारण अवसादग्रस्त था और शराब पीने लगा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुनीश चंद ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में हुई है, जो बिहार में शादी करने के बाद 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर लौटा था, लेकिन उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने मायके चली गई।

सीओ ने बताया कि अक्षय ने शनिवार रात अपनी मां आशा देवी (55) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने बताया कि अक्षय की मां ने उससे कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने अपनी मां से कहा कि वह अपने गहने बेच दे ताकि वह शराब खरीद सके।

चंद ने बताया, ‘‘कुछ ही देर में मां-बेटे के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि अक्षय ने अपनी मां की पिटाई कर दी और उसका सिर कई बार दीवार पर पटक दिया।’’ उन्‍होंने कहा कि इससे आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही गिर पड़ीं।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा