लाइव न्यूज़ :

भाई के साथ घर जा रही लड़की पर दो मनचलों ने फेंका तेजाब, युवती की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 27, 2019 15:45 IST

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि नागल में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला जब अपने भाई के साथ घर जा रही थी तो तब ये हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदेवबंद के नर्सिग होम में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है। पीड़िता सहारनपुर जिले में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

सहारनपुर जिले में दो युवकों ने बाइक से जा रही एक युवती पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई । पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार (26 सितंबर) को हुई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने शुक्रवार (27 सितंबर) को बताया कि नागल में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली हनी बृहस्पतिवार को देर शाम अपने भाई के साथ बाइक से अपने गांव साधारणसिह लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि रास्ते में बाइक से आये दो युवकों ने हनी के भाई जावेद की बाइक रूकवाई। दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। एसएसपी ने बताया ‘‘इससे पहले कि जावेद कुछ समझ पाता, दोनों युवकों में से एक ने हनी के चेहरे पर तेजाब फेंका और बाइक से भाग गये।

जावेद अपनी बहन को देवबंद के नर्सिग होम ले गया जहां उसे भर्ती कर, उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट थाने मे दर्ज करा दी गई है । पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :सहारनपुरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट