बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2026 11:36 IST2026-04-10T11:35:22+5:302026-04-10T11:36:03+5:30

Saharanpur: हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ।

Saharanpur truck loaded gravel overturned uncontrollably killing 3 labourers and injuring 2 | बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsदो अन्य घायल हो गए।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ।

लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में लगी आग, 15-20 दुकानें जलकर खाक

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक फल और सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’ अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: Saharanpur truck loaded gravel overturned uncontrollably killing 3 labourers and injuring 2

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे