1 कमरा और 5 शव, सभी के सिर पर गोली लगी?, अशोक राठी, पत्नी अजिंता, मां विद्यावती, पुत्र कार्तिक और देव के शव बरामद, शव के बगल में तीन लोडेड पिस्टलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 15:55 IST2026-01-20T15:54:12+5:302026-01-20T15:55:06+5:30

Saharanpur News:

Saharanpur News family murder 01 room 5 dead bodies all shot forehead Bodies Ashok Rathi, wife Ajinta, mother Vidyavati, sons Kartik Dev 3 loaded pistols uttar pradesh | 1 कमरा और 5 शव, सभी के सिर पर गोली लगी?, अशोक राठी, पत्नी अजिंता, मां विद्यावती, पुत्र कार्तिक और देव के शव बरामद, शव के बगल में तीन लोडेड पिस्टलें

Saharanpur News

HighlightsSaharanpur News:Saharanpur News:Saharanpur News:

Saharanpur: सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से मंगलवार की सुबह एक दंपति समेत परिवार के पांच शवों को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र की कौशिक विहार कॉलोनी में एक मकान के एक कमरे में अमीन के पद पर कार्यरत अशोक राठी (40), उसकी पत्नी अजिंता (37), मां विद्यावती (70), पुत्र कार्तिक (16) और देव (13) के शव बरामद हुए। अमीन के पास से तीन पिस्टल भी मिली हैं। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि आज सुबह ही पुलिस को यह जानकारी मिली कि सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में एक अमीन सहित उनके परिवारजनों के कुल पांच शव उन्हीं के मकान के एक कमरे में मिले हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों के शव एक ही कमरे में पाये गये। उन्होंने बताया कि अशोक राठी के शव के बगल में तीन लोडेड पिस्टलें भी मिलीं। अमीन के पद पर कार्यरत रहे अशोक राठी सहित सभी के सिर पर गोली लगी है। तिवारी ने बताया कि गोली बहुत पास से मारी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अशोक राठी सहित उसके पारिवारिक परिवेश की जानकारी ली जा रही है और पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद तीनों पिस्टल देशी हैं और वह लाइसेंसी हैं या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।

एसएसपी ने अब तक की छानबीन के हवाले से बताया कि अशोक राठी को अपने पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित श्रेणी में अमीन की नौकरी मिली थी और वह नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत था। उसके दोनों बेटे दसवीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे थे। पुलिस ने अमीन अशोक राठी के घर को सील कर दिया है ताकि किसी भी स्तर पर जांच प्रभावित न हो पाये।

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। 

Web Title: Saharanpur News family murder 01 room 5 dead bodies all shot forehead Bodies Ashok Rathi, wife Ajinta, mother Vidyavati, sons Kartik Dev 3 loaded pistols uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे