लाइव न्यूज़ :

Saharanpur Murder: पैथालॉजी लैब में काम करके लौट रहे 20 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्र गौरव की गला काटकर हत्या, देर रात घर से चार किमी दूर सड़क किनारे शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2024 14:28 IST

Saharanpur Murder: अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पॉलीटेक्निक का छात्र गौरव (20) एक पैथोलोजी लैब में नौकरी भी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार की रात को वह लैब में अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था।देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। मृतक के पिता पिंकी ने बताया कि उसके पुत्र का पास के ही एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

Saharanpur Murder: सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में पैथालॉजी लैब में काम करके लौट रहे पॉलीटेक्निक के एक छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पॉलीटेक्निक का छात्र गौरव (20) एक पैथोलोजी लैब में नौकरी भी करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को वह लैब में अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था।

देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। जैन ने बताया कि देर रात घर से करीब चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसका शव पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। जैन के मुताबिक मृतक के पिता पिंकी ने बताया कि उसके पुत्र का पास के ही एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

लेकिन युवती के परिजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों ने युवती के छह परिजन को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई