लाइव न्यूज़ :

मोबाइल ने ली जान, छोटे ने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मारा, शव के टुकड़े-टुकड़े कर घर में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 17:24 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना गंगोह के अन्तर्गत फतेहपुर ढोला गांव का मामला है। गुस्से में आकर रहमान ने फावड़ा अपने भाई के सिर पर मार दिया, जिससे फरमान की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिए थे। लोगों ने रहमान के घर से दुर्गन्ध आने की शिकायत पुलिस में की। कमरे में खुदाई कराई तो वहां से अवशेष बरामद हुए।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में अपने भाई की हत्या कर दी।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के थाना गंगोह के अन्तर्गत फतेहपुर ढोला गांव का निवासी फरमान (30) ईद से तीन दिन पहले अपने लिये मोबाइल खरीदकर लाया था और तभी से उसका छोटा भाई रहमान (16) भी अपने लिये फोन मांग रहा था।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर रहमान ने झगड़े के समय उसके पास पड़ा फावड़ा अपने भाई के सिर पर मार दिया, जिससे फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। फरमान की मौत के बाद रहमान ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर उसमें डाल दिए थे।

शर्मा ने बताया कि सोमवार रात आसपास रहने वाले लोगों ने रहमान के घर से दुर्गन्ध आने की शिकायत पुलिस में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कमरे में खुदाई कराई तो वहां से अवशेष बरामद हुए। शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान रहमान ने अपने भाई की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज