15 वर्षीय किशोरी को डरा धमकाकर मौलवी अनीस ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पुलिस ने वेद विहार कालोनी से किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 20:32 IST2025-09-28T20:31:03+5:302025-09-28T20:32:33+5:30

Saharanpur: पुलिस अधीक्षक (नगर) व्‍योम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने वेद विहार कालोनी निवासी आरोपी मौलवी अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

Saharanpur Maulvi Anees raped 15-year-old girl Police arrested her from Ved Vihar Colony after she became pregnant | 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमकाकर मौलवी अनीस ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पुलिस ने वेद विहार कालोनी से किया अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी मौलवी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। किशोरी के परिजनों ने सदर बाजार थाने में वेद विहार कालोनी निवासी मौलवी अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अनीस पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।

Saharanpur: सहारनपुर में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) व्‍योम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने वेद विहार कालोनी निवासी आरोपी मौलवी अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

उन्‍होंने कहा कि आरोपी मौलवी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने सदर बाजार थाने में वेद विहार कालोनी निवासी मौलवी अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार अनीस पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।

पुलिस के अनुसार परिजनों को इसका पता करीब चार महीने बाद चला जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। बिंदल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Saharanpur Maulvi Anees raped 15-year-old girl Police arrested her from Ved Vihar Colony after she became pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे