पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, कलीम सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 13:58 IST2021-12-27T13:57:02+5:302021-12-27T13:58:07+5:30

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने सोमवार को बताया कि 21 दिसम्बर को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में कलीम नामक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया था।

Saharanpur Husband murder his wife slitting her throat, six people Kaleem booked dowry murder | पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, कलीम सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने मुख्य आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया। 

Highlightsकलीम की पत्नी शमा मायके जाना चाहती थी लेकिन कलीम उसे जाने नहीं दे रहा था। घटना से एक दिन पहले शमा ने अपने भाई को अपनी ससुराल बुला लिया था।साले ने अपने जीजा कलीम की पिटाई की और अपने घर वापस लौट गया था।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने सोमवार को बताया कि 21 दिसम्बर को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में कलीम नामक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया था।

 

उन्होंने बताया कि कलीम की पत्नी शमा मायके जाना चाहती थी लेकिन कलीम उसे जाने नहीं दे रहा था। घटना से एक दिन पहले शमा ने अपने भाई को अपनी ससुराल बुला लिया था और जीजा साले मे इसी बात को लेकर बहस हो गई थी। शर्मा के अनुसार, साले ने अपने जीजा कलीम की पिटाई की और अपने घर वापस लौट गया था।

अगली सुबह पति पत्नी के बीच फिर से बहस हुई और कलीम ने रसोई में काम आने वाले चाकू से शमा का गला रेतकर हत्या कर दी थी तथा फरार हो गया था। शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कलीम सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया। 

Web Title: Saharanpur Husband murder his wife slitting her throat, six people Kaleem booked dowry murder

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे