लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः पांच रुपये को लेकर विवाद, नशे में धुत दो लोगों ने बुजुर्ग दंपति पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 15:28 IST

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र का मामला है। घायल दंपति को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। दम्पति की पुत्री ने दोनों शराबियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं।

सहारनपुरः उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत दो लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज पांच रुपये के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए। घायल दंपति को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। दम्पति की पुत्री ने दोनों शराबियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि थाना मिर्जापुर के मरोड़गढ़ में राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि अपनी दुकान में बेचने लिये केन में थोड़ा पेट्रोल भी रखते थे ताकि कुछ मुनाफे के साथ बिक्री की जा सके। बुधवार शाम शराब के नशे में धुत आरोपी सावेज और हशमूद दंपति की दुकान पर आए और आधा लीटर पेट्रोल बाइक में भरवाया। राजेन्द्र ने इन लोगों से पेट्रोल के 55 रुपये मांगे लेकिन ये दोनों 50 रुपये पर अड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक पांच रुपये को लेकर राजेन्द्र और आरोपियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ने दुकान पर रखा पेट्रोल उठाकर राजेन्द्र पर छिड़क दिया ओर आग लगा दी और बीच-बचाव में उतरी उनकी पत्नी पर भी आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा