लाइव न्यूज़ :

Saharanpur Crime News: चार-पांच युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा, इफ्तार के बाद घर के बाहर 17 वर्षीय युवक को चाकू गोदकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 16:51 IST

Saharanpur Crime News: पुलिस अधिकारी के अनुसार परिजन घायल अवस्था में रात्रि में ही चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया गया।युवकों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित दानिश कालोनी में शुक्रवार शाम अदनान (17) का चार-पांच युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस बीच आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया गया।

मांगलिक ने बताया कि अदनान समेत सभी युवक वहां से चले गये और इसके बाद शुक्रवार रात इफ्तार के बाद घर के बाहर खडे़ उन्ही युवकों से एक बार फिर से अदनान की कहासुनी हो गयी और बात ज्यादा बढ़ जाने पर इन युवकों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार परिजन उसे घायल अवस्था में रात्रि में ही चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मांगलिक ने बताया कि किशोर की मां सायरा की तहरीर पर मोहल्ले के ही चांद, अमीर, इरशाद, अनस और जमील के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली