लाइव न्यूज़ :

मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से मां की मौत, उसके दो बच्चे झुलसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 13:23 IST

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के ग्राम कुंडा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में किराये के मकान में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देचारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे, उस समय मोबाइल चार्जिंग प्लग में लगा था। शहजादी और उसके बच्चों के चपेट में आने से संभवत: यह हादसा हुआ।तीनों को रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में मोबाइल चार्ज करने के दौरान कथित तौर पर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चे झुलस गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि जिले के ग्राम कुंडा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में किराये के मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक शनिवार रात उसकी पत्नी शहजादी और उसके दो बच्चे एक ही चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे, उस समय मोबाइल चार्जिंग प्लग में लगा था।

शर्मा ने बताया कि नींद आने पर शहजादी सो गई, देर रात मोबाइल या चार्जर में करंट आने और शहजादी और उसके बच्चों के चपेट में आने से संभवत: यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि करंट लगने पर तीनों चीखें जिसे सुनकर शहजाद उठा तो देखा पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश थे।

शर्मा ने बताया कि तीनों को रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सको ने शहजादी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोनों बच्चे पांच वर्षीय आरिस और आठ वर्षीय सना का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा