लाइव न्यूज़ :

Saharanpur: हिंडन नदी पर युवक और नाबालिग लड़की के शव रस्सी से बंधे?, ऑनर किलिंग का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 16:32 IST

Saharanpur: मृतक युवक रवि 24 और लड़की 17 साल की थी। युवक और लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकथित रूप से प्रेम संबंध था।नाबालिग लड़की के शव लटके हुए देखे।शवों को नीचे उतारकर शिनाख्त शुरू की।

Saharanpur: सहारनपुर जिले के बड़गांव थानाक्षेत्र में हिंडन नदी के क्रॉसिंग पुल पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रस्सी से बंधे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गयी है। पुलिस के मुताबिक युवक बालिग था जबकि लड़की नाबालिग था। उनके बीच कथित रूप से प्रेम संबंध था।

इस मामले में ‘झूठी शान के नाम पर हत्या कर दिये जाने (ऑनर किलिंग)’ की भी आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि बुधवार को जंग लामे महेशपुर में ग्रामीणों ने हिडन नदी पर बने गंगनहर क्रॉसिंग पुल पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव लटके हुए देखे।

पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर उनकी शिनाख्त शुरू की। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे माना जा रहा है कि लड़का-लड़की इसी मोटरसाइकिल से यहां पहुंचे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल के जरिए चंद घंटों में ही दोनों शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी।

मृतक युवक रवि 24 और लड़की 17 साल की थी। युवक और लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। जैन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोन शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली