सहारनपुरः 17 वर्षीय लड़के ने ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से किया अभद्रता और मारपीट, परेशान होकर दरवाजा बंद किया और कीटनाशक पीकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 16:53 IST2025-05-26T16:52:46+5:302025-05-26T16:53:37+5:30

शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Saharanpur 17-year-old boy misbehaved assaulted girl student returning home from tuition upset closed door committed suicide drinking pesticide | सहारनपुरः 17 वर्षीय लड़के ने ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से किया अभद्रता और मारपीट, परेशान होकर दरवाजा बंद किया और कीटनाशक पीकर दी जान

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़के ने पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। लड़के ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में ट्यूशन से लौट रही एक छात्रा ने कथित तौर पर एक किशोर द्वारा अभद्रता और मारपीट से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र की है जब नाबालिग छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी उसके गांव के ही 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, ‘‘छात्रा की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कक्षा दसवीं की छात्रा उनकी बेटी ने घर पहुंचने के बाद किशोर द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ किए जाने के बारे में जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि उसी लड़के ने पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।’’

पुलिस ने बताया कि मां ने अपनी बेटी को आश्वासन दिया कि वह लड़के के माता-पिता से बात करेगी। हालांकि, इसके तुरंत बाद लड़की अपने कमरे में चली गई, दरवाजा बंद कर लिया और कीटनाशक निगल लिया। जैन ने बताया कि उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

उधमपुर में व्यक्ति का शव एक बैग से मिला, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

उधमपुर के चेनानी इलाके में पति की हत्या कर शव को बैग में रखकर फेंकने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसके अलावा, पुलिस ने हत्या में भूमिका के आरोप में एक अन्य महिला और उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बृहस्पतिवार को लड्डा गांव में पत्थरों के नीचे से एक बैग मिला था जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने बताया कि जब इसकी जांच की गई तो पुलिस को इसमें सड़ी-गली अवस्था में एक पुरुष का शव मिला। बाद में इसकी पहचान चुलना-पंचरी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई।

जांच के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि कुमार की पत्नी निशा देवी, उसकी रिश्तेदार कांता देवी और नरगेला गांव निवासी उसके बेटा जोगिंदर की हत्या के मामले में मुख्य भूमिका है। पुलिस ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया और उन्होंने "घरेलू विवाद" के कारण हत्या में शामिल होने की बात कबूल की। 

Web Title: Saharanpur 17-year-old boy misbehaved assaulted girl student returning home from tuition upset closed door committed suicide drinking pesticide

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे