लाइव न्यूज़ :

गांव में मानसिक रूप से बीमार 15 वर्षीय लड़की से 30 साल के युवक ने किया दुष्कर्म,  मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया और...

By भाषा | Updated: December 19, 2022 15:43 IST

यूपीः पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने सोमवार को बताया कि थाना नागल के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया कि मानसिक रूप से बीमार उसकी बेटी के साथ गांव में ही पड़ोसी के घर आए उनके रिश्तेदार गौतम (30) ने दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लढौरा का रहने वाला है।बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार 15 वर्षीय लड़की से एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने सोमवार को बताया कि थाना नागल के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया कि मानसिक रूप से बीमार उसकी बेटी के साथ गांव में ही पड़ोसी के घर आए उनके रिश्तेदार गौतम (30) ने दुष्कर्म किया। वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लढौरा का रहने वाला है।

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि जब परिवार के सब लोग काम पर गए हुए थे और बेटी घर पर अकेली थी तभी दोपहर के समय आरोपी युवक उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।

राय ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना नागल पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है। 

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गयी है। इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डरेपयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली