लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2021 20:40 IST

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बुधवार को बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तहरीर में बताया है कि उनकी मूक-बधिर 15 वर्षीय बेटी घर से कुछ ही दूर स्थित दुकान से सामान लेने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी जब घंटों घर नहीं लौटी तब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की।गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को साथ लेकर जा रहा था। तालाबंद कमरे से किशोरी के रोने की आवाज सुनी।

सहारनपुरः जिले की देवबंद थाना पुलिस ने एक दिव्यांग किशोरी के हाथ-पांव बांधकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

 

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बुधवार को बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तहरीर में बताया है कि उनकी मूक-बधिर 15 वर्षीय बेटी घर से कुछ ही दूर स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। तहरीर के अनुसार, किशोरी जब घंटों घर नहीं लौटी तब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को साथ लेकर जा रहा था। सूचना पाकर घरवाले जब आरोपी युवक के मकान पर पहुंचे तब उन्होंने तालाबंद कमरे से किशोरी के रोने की आवाज सुनी। घरवालों ने ताला तोड़कर किशोरी को मुक्त कराया।

शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा