लाइव न्यूज़ :

Saharanpur: मिठाई और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 15 ने किया सामूहिक बलात्कार?, आरोपियों ने ससुराल में अश्लील वीडियो भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 15:23 IST

Saharanpur: पीड़िता की तहरीर पर नौमान, फैजान, सुलेमान, खुशनिदा, सामिया, फरहान, सादिया सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है।मोहल्ले की सादिया ओर सामिया से दोस्ती थी।घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं।

Saharanpur: सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि देवबंद में एक मोहल्ले की निवासी पीड़िता (22 वर्ष) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की पठानपुरा मोहल्ले की सादिया ओर सामिया से दोस्ती थी।

उसने यह भी बताया कि दोनों बहनें उसकी बड़ी बहन को किसी काम से अपने साथ ले गई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी तभी सादिया और सामिया का भाई फैजान उसके घर पहुंचा और उसे मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक देते हुए कहा कि इसे उनके घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि फैजान के बार-बार कहने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मिठाई भी खा ली जिससे कुछ देर में ही वह बेहोश हो गई । पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान फैजान ने अपने दोस्तो को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि फैजान के घर वाले भी उसकी मदद कर रहे हैं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ओर उसके भाई का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन आरोपियों ने दोनों के होने वाले ससुराल में यह अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नौमान, फैजान, सुलेमान, खुशनिदा, सामिया, फरहान, सादिया सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?