सहजनवाः 30 दिन शादी के बाद काम की तलाश में पति गया मुंबई, पत्नी का दिल देवर पर आया और ससुराल और मायके का सहमति से की शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 05:52 IST2025-06-08T05:51:09+5:302025-06-08T05:52:09+5:30

समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के करीब आ गई और जब परिवार को बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए।

Sahajanwa 30 days marriage husband went Mumbai in search work wife fell love dewar her got married consent her in-laws and parents gorkhapur Uttar Pradesh | सहजनवाः 30 दिन शादी के बाद काम की तलाश में पति गया मुंबई, पत्नी का दिल देवर पर आया और ससुराल और मायके का सहमति से की शादी

सांकेतिक फोटो

Highlightsशादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया।घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया।सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में काम की तलाश में पति के मुंबई चले जाने के बाद एक नवविवाहिता ने अपने परिवार (ससुराल और मायके) की सहमति से देवर से शादी कर ली। बृहस्पतिवार को हरिहरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप शाही के कैंप कार्यालय में यह शादी हुई। शाही ने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा की रहने वाली खुशबू की शादी छह महीने पहले हरिहरपुर के कल्लू नाम के व्यक्ति से हुई थी हालांकि, शादी के एक महीने बाद ही कल्लू काम की तलाश में मुंबई चला गया।

उन्होंने बताया कि समय के साथ खुशबू अपने देवर अमित के कथित तौर पर करीब आ गई और जब परिवार को उनकी बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो दोनों फरार हो गए। शाही ने बताया कि बाद में उन्हें रिश्तेदारों द्वारा घर वापस लाया गया लेकिन दोनों ने हर हाल में एक साथ रहने पर जोर दिया।

नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष शाही के कार्यालय में परिवार के सदस्यों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी। शाही ने बताया कि अमित ने खुशबू की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म पूरी की। उन्होंने बताया कि खुशबू के पति ने शादी में शामिल न होने का फैसला किया और खुद को इस मामले से अलग कर लिया। शाही ने बताया कि प्रतिनिधि और पार्षद समारोह के गवाह बने। 

Web Title: Sahajanwa 30 days marriage husband went Mumbai in search work wife fell love dewar her got married consent her in-laws and parents gorkhapur Uttar Pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे