लाइव न्यूज़ :

Sagar death: सागर मौतः पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मौत, आखिर क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2024 12:48 IST

Sagar death: पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजना के चाचा राजेंद्र अहिरवार की शनिवार रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में पीटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदो समूहों के बीच झड़प में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।भाई नितिन अहिरवार उर्फ ​​लालू की 24 अगस्त, 2023 को हत्या कर दी थी।घटना सामने आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर गांव में धरना दिया था।

सागरः पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई को पीटकर मार डाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंजना के चाचा राजेंद्र अहिरवार की शनिवार रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में पीटकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘24 वर्षीय राजेंद्र अहिरवार की खुरई पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में दो समूहों के बीच झड़प में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।’’ अंजना ने आरोप लगाया था कि उन्हें परेशान करने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई नितिन अहिरवार उर्फ ​​लालू की 24 अगस्त, 2023 को हत्या कर दी थी।

घटना सामने आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर गांव में धरना दिया था। सिन्हा ने कहा, ‘‘अंजना सागर में राजेंद्र अहिरवार का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गांव ले जा रही एम्बुलेंस से गिर गईं। उनके परिवार के सदस्य शव के साथ थे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पुराने मामले में समझौते के दबाव के कारण राजेंद्र अहिरवार की हत्या की गई, सिन्हा ने कहा कि जांच से सभी तथ्यों का पता चलेगा। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने एक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि राजेंद्र अहिरवार पर पांच लोगों ने हमला किया।

जिन्होंने उन पर एक पुराने मामले में समझौते के लिए दबाव डाला था। उन्होंने कहा, ‘‘शव वाहन में चालक, अंजना अहिरवार और राजेंद्र के माता-पिता बरोदिया नोनागिर के लिए रवाना हुए। अंजना खुरई बाईपास पर शव वाहन से गिर गई और उसकी मौत हो गई।’’

पटवारी ने दावा किया कि अंजना के भाई की अगस्त में बरोदिया नोनागिर में सरेआम हत्या कर दी गई थी और उनका परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा