लाइव न्यूज़ :

बिहार में साध्वी का अपहरण और गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 11:10 IST

Sadhvi abducted and gangraped: बिहार के नवादा जिले में एक साध्वी का अपहरण और उसके साथ गैंगरैप किए जाने का मामला सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक साध्वी के अपहरण और गैंगरेप की घटना आई सामनेपीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा

एक 25 वर्षीय साध्वी के साथ सोमवार को बिहार के नवादा जिले स्थित उनके आश्रम से अपहरण के बाद गैंगरैप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा

घटना से संबंधित पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज ने कहा कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है और उसे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए इस कथित घटना की जगह से दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा।

पीड़िता ने की चार में से दो आरोपियों की पहचान

पीड़िता ने चार में से दो आरोपियों की पहचान की, जो छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के हैं और उसका कहना है कि वे उसके आश्रम में कई बार आ चुके थे। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस्ती की दो महिलाओं जिन्हें 2017 में आश्रम से चोरी के आरोपों में निकाल दिया गया था, वह सोमवार को पीड़िता के पास मदद मांगने के लिए आई थीं। इसके बाद वह उन दोनों महिलाओं के साथ एक निजी वाहन में बस्ती जाने के लिए बैठ गई। रास्ते में, वे दोनों महिलाएं उतर गईं। इसके बाद ड्राइवर पीड़ितां को खंडहर इमारत में ले गया, जहां उसका गैंपरेप हुआ। 

टॅग्स :गैंगरेपबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट