लाइव न्यूज़ :

पत्नी की मौत से दुखी 70 साल के बुजुर्ग ने श्मशान में खाया जहर, हुई मौत, करते थे बेपनाह मोहब्बत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 18:19 IST

पुलिस ने बताया कि मृतक आरके राजपाल बैरागढ़ इलाके के विजय नगर मुहल्ले के रहने वाले थे। राजपाल ने बैरागढ़ के श्मशान घाट पर उस जगह पहुंचे जहां उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 70 साल के राजपाल पत्नी की मौत से बेहद दुखी थेराजपाल ने बैरागढ़ के श्मशान घाट पर उस जगह पहुंचे जहां उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ थाराजपाल श्मशान घाट में जहर खा लेते हैं

भोपाल: पत्नी की मौत से सदमे में आये एक 70 साल के बुजुर्ग ने श्मशान में कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पत्नी के जाने के गम में जीवन लीला समाप्त करने वाले उस बुजुर्ग का नाम आके राजपाल बताया जा रहा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक आरके राजपाल बैरागढ़ इलाके के विजय नगर मुहल्ले के रहने वाले थे। राजपाल ने बैरागढ़ के श्मशान घाट पर उस जगह पहुंचे जहां उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था।

राजपाल थोड़ी देर उस जगह पर चक्कर लगाने के बाद अपनी जेब से जहर की पुड़िया निकालकर खा लेते हैं। हालत खराब होने पर राजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग राजपाल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने आरके राजपाल के शव को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है। इस मामले में जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि 70 साल के राजपाल पत्नी की मौत से बेहद दुखी थे। डिप्रेशन की अवस्था से गुजर रहे राजपाल अक्सर श्मशान घाट में उस जगह जाते थे जहां उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था।

जांच में पता चला कि राजपाल ने जब जहर खाया तो उन्हें बचैनी होने लगी। उसके बाद उन्होंने बेटे को फोन किया और कहा कि उन्होंने जहर खा लिया है। इस बात की जानकारी पाते ही बेटा फौरन बैरागढ़ के श्मशान घाट पहुंचा, तब तक राजपाल की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। वो फौरन अपने पिता को लेकर अस्पताल भागता है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे राजपाल को डॉक्टर बचाने का भरपूर प्रयास करते हैं लेकिन भर्ती होने के तीन घंटे के बाद उनकी मौत हो जाती है।

इसके बाद बुजुर्ग राजपाल का बेटा इस बात की सूचना पुलिस को देता है। मौके पर पहुंची पुलिस राजपाल के बेटे की शिकायत पर मामले को दर्ज करती है और इस बात की जांच कर रही है कि राजपाल के पास वो जहर की पुड़िया कैसे पहुंची। किसी दुकानदार ने उन्हें जहर बेचा है।

रिपोर्टों के मुताबिक राजपाल के बेटे ने बताया कि उनके पिता अपनी पत्नी के बहुत प्यार करते थे और जब से उनका देहांत हुआ था। उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था और बेहद उदास रहते थे।

बैरागढ़ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है, वहीं आसपड़ोस के लो राजपाल के इस तरह से आत्महत्या करने पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं और उनके मोहब्बत के चर्चे बैरागढ़ के हर गली-चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

टॅग्स :भोपालक्राइमआत्महत्या प्रयासक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?