लाइव न्यूज़ :

भगवान श्रीकृष्ण से मिलना चाहती थी रूसी महिला!, वृंदावन में छठी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या

By अनुराग आनंद | Updated: January 25, 2021 12:10 IST

रूसी महिला द्वारा वृंदावन में सुसाइड करने के मामले में पुलिस को महिला के साथ रह रही उसकी दोस्त ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से भगवान श्रीकृष्ण से मिलना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने वृन्दावन में 'वृन्दावन धाम अपार्टमेंट' (जिसे रशियन बिल्डिंग भी कहा जाता है) की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।मृतका का शव इमारत के बराबर राधा टीला आश्रम में जमीन पर पड़ा मिला।

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में एक रूसी महिला ने बीती शाम एक भवन की आठवीं मंजिल से कथिततौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। 

टीओआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला ने वृन्दावन में 'वृन्दावन धाम अपार्टमेंट' (जिसे रशियन बिल्डिंग भी कहा जाता है) की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।

पुलिस ने इस मामले में फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं- 

मृतका का शव इमारत के बराबर राधा टीला आश्रम में जमीन पर पड़ा मिला। मृतका के मुंह से खून निकल रहा था । आश्रम के साधुओं ने जब विदेशी महिला का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी एवं फोरेंसिक टीम, एलआईयू टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि महिला का नाम टिटिआना ख्मेलोवस्क्या है, पासपोर्ट के मुताबिक उसकी उम्र 40 वर्ष है और वह करीब एक वर्ष से वृन्दावन में रहकर कृष्ण भक्ति कर रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कई दिनों से महिला भगवान कृष्ण से मिलना चाहती थी-

पुलिस ने बताया कि महिला की मित्रों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से भगवान कृष्ण से मिलने की इच्छा व्यक्त कर रही थी। लेकिन, भगवान से दर्शन संभव नहीं हो पाने की वजह से वह दु:खी थी। 

पुलिस ने इस मामले की सूचना रूस के दूतावास समेत सभी आवश्यक संस्थानों को भेज दी है तथा स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि विदेशी महिला ने अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर से कूद कर सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :भगवान कृष्णउत्तर प्रदेशमथुरारूसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह