लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में RSS कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी व 8 साल के बेटे सहित की गई हत्या, खून से लथ-पथ मिली लाश

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 12:08 IST

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बंधुप्रकाश पाल का परिवार पिछले छह सालों से मुर्शिदाबाद के जियागंज में रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है। मुर्शिदाबाद के जिस इलाके में हत्या हुई है, उस इलाके में हिन्दू आबादी न के बराबर है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक संघ के कार्यकर्ता और उसकी गर्भवती पत्नी व 8 साल के बेटे की हत्या कर दी गई है। संघ का कार्यकर्ता पेशे से शिक्षक थे। घटना बुधवार (9 अक्टूबर) विजयादशमी के दिन की है। संघ के कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। पत्नी का नाम ब्यूटी पाल था और बेटे का नाम आनंद पाल था। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया है। बताया जा रहा है कि हत्या घर में घुस कर की गई है। 

पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की जाने लगी है। 

मुर्शिदाबाद के जिस इलाके में हत्या हुई है, उस इलाके में हिन्दू आबादी न के बराबर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाल परिवार जियागंज में करीब छह साल से रह रहा था। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालहत्याकांडआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह