लाइव न्यूज़ :

UP: फिरोजाबाद में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच के दिए आदेश

By भाषा | Updated: July 4, 2018 13:26 IST

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र दयाल नगर के नगर गली नंबर दो के निवासी 34 वर्षीय संदीप शर्मा मंगलवार रात जब खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रहे थे तभी अपाचे बाइक पर सवार दो लोग उनके पास आये और उनके सीने में गोली दाग दी।

Open in App

फिरोजाबाद, 04 जुलाई: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर के थाना उत्तर क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे एक सफेद अपाचे बाइक पर आए थे। घटना के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का कार्यकर्ता था। घटना के बाद नगर विधायक एवं आरएसएस के कई नेता सुबह तक अस्पताल में रहे।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र दयाल नगर के नगर गली नंबर दो के निवासी 34 वर्षीय संदीप शर्मा मंगलवार रात जब खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रहे थे तभी अपाचे बाइक पर सवार दो लोग उनके पास आये और उनके सीने में गोली दाग दी।

उन्होंने बताया कि परिजन के अनुसार आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि शर्मा आरएसएस में पर्यावरण महानगर प्रभारी थे।

वहीं, खबर सुनकर नगर विधायक मनीष असीजा, आरएसएस के रमाकांत उपाध्याय सहित काफी तादाद में आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।

मध्यरात्रि में आईजी आगरा ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजन से बात की और पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में जांच के निर्देश दिये। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली