लाइव न्यूज़ :

केरल में RSS नेता की दिनदहाड़े हत्या, तीन मोटरसाइकिल से पहुँचे 6 हत्यारे, हत्या कर हुए फरार

By भाषा | Updated: April 16, 2022 19:39 IST

केरल के पलक्कड़ जिला पुलिस के अनुसार हत्यारो की तलाश में इलाके की छानबीन जारी है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए केरल सशस्त्र पुलिस की तीन बटालियन पलक्कड़ के इस इलाके में तैनात की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड़ जिले में 45 वर्षीय आरएसएस नेता की हत्या हो गई।तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने श्रीनिवासन की दुकान पर जाकर उनकी हत्या की।पलक्कड़ में एक दिन पहले इस्लामी संगठन पीएफआई के एक कार्यकर्ता की हत्या हुई थी।

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ जिले में 24 घण्टे में दूसरी राजनीतिक हत्या हुई है। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारी एसके श्रीनिवासन की छह लोगों ने हत्या कर दी।  45 वर्षीय श्रीनिवासन की मोटरबाइक गैराज पर छह लोग पहुँचे और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। आरएसएस नेता की हत्या के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकान बन्द कर दी। 

स्थानीय टीवी चैलनों पर चलाए गए सीसीटीवी फुटेज में तीन मोटरसाइकिल से सवाल छह लोग श्रीनिवासन की दुकान पर पहुँचे और उनमं से तीन ने उनपर हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में इलाके की छानबीन कर रही है। 

शुक्रवार को इसी इलाके में इस्लामी संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक स्थानीय नेता की हत्या हुई थी।  

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय सखारे 24 घंटे के भीतर हुई दो राजनीतिक हत्याओं की जांच के साथ समन्वय करने के लिए पलक्कड़ शहर पहुंचेंगे और वहां रहेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘केरल सशस्त्र पुलिस-1 (केएपी-1) की तीन कंपनियों को पलक्कड़ जाने का निर्देश दिया गया है।’’ सशस्त्र पुलिस बटालियन के लगभग 270 सदस्य सुरक्षा उपायों के तहत पलक्कड़ में डेरा डालेंगे।

इस बीच, पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर पिछले दिन सुबैर की हत्या के सिलसिले में आरएसएस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सुबैर (43) की जिले के एलाप्पल्ली में कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह शुक्रवार दोपहर एक मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। पीएफआई नेता का शव यहां के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

बड़ी संख्या में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पीएफआई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के साथ सुबैर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया गया। पीएफआई ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि उसके नेता की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। पुलिस को आशंका है कि प्रतिशोध में आरएसएस नेता पर हमला किया गया।

टॅग्स :आरएसएसकेरलPFI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद