लाइव न्यूज़ :

UP में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, चुनाव में बीजेपी के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की थी जिम्मेदारी

By रजनीश | Updated: March 30, 2019 16:35 IST

मृतक आरएसएस कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को सुबह सैर के लिए निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक एस टी पाटिल ने बताया कि स्थानीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश यादव (62) रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकले थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 

गोली मारने के बाद बदमाश हथियार वहीं छोड़कर भाग गए। इस घटना में आरएसएस कार्यकर्ता की मौत हो गई। आरएसएस कार्यकर्ता के दामाद कृष्ण कांत ने बताया कि उनके ससुर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह आरएसएस से भी जुड़े हुए थे। 

टीओआई की खबर के मुताबिक मृतक कार्यकर्ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जटा शंकर पांडेय और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक आरएसएस कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआरएसएसहत्याकांडयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह