लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता के दिल्ली स्थित फार्म हाउस में गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी घायल

By भाषा | Updated: May 31, 2020 17:44 IST

पुलिस ने बताया कि आरपीआई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी के फार्म हाउस पर यह घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्महाउस के द्वार पर जमीन पर खून के निशान मिले।पुलिस के बयान के मुताबिक नाथ ने बताया कि एक व्यक्ति फार्म हाउस में दाखिल हुआ।

नयी दिल्लीरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक नेता के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हुई गोलीबारी में वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार को हुयी इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कॉन ने बताया कि 50 वर्षीय हरिनाथ के पैर में गोली लगी है और उसे बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आरपीआई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी के फार्म हाउस पर यह घटना हुयी। यह फार्महाउस बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित है। उल्लेखनीय है कि आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले हैं और वह अभी केंद्र में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री हैं। पुलिस ने बताया कि सैफी फार्म हाउस में परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्महाउस के द्वार पर जमीन पर खून के निशान मिले। पुलिस के बयान के मुताबिक नाथ ने बताया कि एक व्यक्ति फार्म हाउस में दाखिल हुआ और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। नाथ के मुताबिक उस व्यक्ति ने चार-पांच गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहित की धारा-307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत निहाल विहार थाने में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

टॅग्स :दिल्लीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई