लाइव न्यूज़ :

रोहतासः धर्मांतरण कराते दो युवतियां और तीन युवकों को लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2021 17:11 IST

नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है. मामला काफी संवेदनशील है इसलिए बारीकी से जांच की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने दो युवतियों के साथ 5 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.लोगों ने पूछा तो कभी नेपाल तो कभी दार्जिलिंग का निवासी बताने लगे.नगर थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है.

पटनाः बिहार में धर्मांतरण कराये जाने का मामलों में इजाफा होता जा रहा है. पहले गया जिले में बडे़ पैमाने पर धर्मांतरण कराये जाने का मामला सामने आया था, अभी यह मामला चल ही रहा था कि अब रोहतास जिले में भी धर्मांतरण कराये जाने का मामला सामने आया है.

यहां धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र लशकरीगंज मोहल्ले के लोगों ने दो युवतियों के साथ 5 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवतियां और तीन युवक इस इलाके में लोगों को भ्रमित कर धर्मांतरण करा रहे थे. ये पांचों नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं और खुद को धर्म प्रचारक बता रहे हैं. नगर थाना में पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है. बताया जा रहा है ये सभी पांचों युवक- युक्तियां पहले खुद अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि मोहल्ले में लड़के-लड़कियां घूम रहे थे. स्थानीय लोगों ने पूछा तो कभी नेपाल तो कभी दार्जिलिंग का निवासी बताने लगे.

इस पर लोगों को शक होने लगा. बाद में इन्होंने कुछ किताबें दिखाई और उनकी पंक्तियां पढ़ कर लोगों को समझाने लगे. मोहल्ले की एक युवती सोनम ने बताया कि वे उससे दोस्ती करना चाह रहे थे. लोगों ने बताया कि पांचों एक धर्म विशेष के भगवान पर विश्वास करने के लिए कहा और बताया कि वे सब कुछ अच्छा कर देते हैं.

बताया जाता है कि इसकी जानकारी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिल गई. इसके बाद कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया. फिर पांचों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस उन्हें नगर थाने पर ले गई और उनसे पूछताछ कर रही है. नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है. मामला काफी संवेदनशील है इसलिए बारीकी से जांच की जा रही है.

टॅग्स :बिहारपटनानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?