लाइव न्यूज़ :

रोहतासः गुप्तांग काटकर युवक की हत्या, शव डेहरी-रोहतास पथ के किनारे से बरामद, आखिर क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2022 20:08 IST

बिहार का मामला है. मृतक पिन्टु दरिगांव थाना क्षेत्र के सोनगांवा निवासी स्व. जगनरायण सिंह का इकलौता पुत्र था. सुबह शव बरामद किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देरसुलपुर में करन कुमार के घर में रहता था.ट्रैक्टर चलाने का काम करता था.इकलौती बहन इंदु देवी ने शव का पहचान किया.

पटनाः बिहार में रोहतास थाना क्षेत्र में सोनगवां के युवक पिन्टु कुमार की गुप्तांग काटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. युवक का शव आज महुराव गांव के पास डेहरी-रोहतास पथ के किनारे से बरामद किया गया है.

 

मृतक पिन्टु दरिगांव थाना क्षेत्र के सोनगांवा निवासी स्व. जगनरायण सिंह का इकलौता पुत्र था. बताया जाता है कि रविवार रात नौ बजे के करीब पिन्टु कुमार ट्रैक्टर मालिक के घर ट्रैक्टर खड़ा कर बाजार से आने की बात कह निकला था. लेकिन सुबह शव बरामद किया गया. जिसका गुप्तांग काटा हुआ था.

वह रसुलपुर में करन कुमार के घर में रहता था और उनका ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंची उसकी इकलौती बहन इंदु देवी ने शव का पहचान किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. इंदु ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पिन्टू भाई इकलौता था, जो पिता की मौत के बाद ट्रैक्टर चला घर का खर्च चलाता था.

पुलिस ने मृतक के बहन का बयान लेकर छानबीन शुरू कर दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. घटना के कारण को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं परिजन अभी तक खुलकर नहीं बोल रहे हैं. पुलिस को भी परिजनों के बयान का इंतजार है. हत्या का तरीका देखकर कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध में हत्या किया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?