लाइव न्यूज़ :

आनंद विहार में पैसा लूटने के बाद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

By भाषा | Updated: September 30, 2018 00:36 IST

घटना शुक्रवार रात की है जब सुरेंद्र अपने नियोक्ता के लिए आठ लाख रुपए ले कर जा रहा था। कुछ बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचे और उससे रुपये छीन लिए।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर तब हत्या कर दी जब वह उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान जगतपुरी निवासी मोहित के तौर पर हुई है।

घटना शुक्रवार रात की है जब सुरेंद्र अपने नियोक्ता के लिए आठ लाख रुपए ले कर जा रहा था। कुछ बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचे और उससे रुपये छीन लिए। उन्होंने बताया कि जब वे भाग रहे थे तो मोहित ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं। 

पुलिस ने बताया कि बुरी तरह जख्मी मोहित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें घटना में उत्तर प्रदेश के सीमाई इलाकों के व्यक्तियों के कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने कहा कि वह आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।

टॅग्स :क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?