लाइव न्यूज़ :

इंदौर: बैंक लूट के दो आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, पांच पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

By भाषा | Updated: July 12, 2020 16:46 IST

एक्सिस बैंक की परदेशीपुरा स्थित शाखा में शुक्रवार दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर उनसे 5.35 लाख रुपये लूट लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक्सिस बैंक की शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी पुलिस के साथ रविवार तड़के कथित मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गये।गोलीबारी के दौरान भागते-दौड़ते मोर्चा संभालने के दौरान पांच पुलिस कर्मियों को कथित रूप से जमीन पर गिरने से मामूली चोटें आईं।

इंदौर (मध्यप्रदेश)। एक्सिस बैंक की एक स्थानीय शाखा में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी यहां पुलिस के साथ रविवार तड़के कथित मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गये। गोलीबारी के दौरान भागते-दौड़ते मोर्चा संभालने के दौरान पांच पुलिस कर्मियों को कथित रूप से जमीन पर गिरने से मामूली चोटें आयी हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि एक्सिस बैंक की परदेशीपुरा स्थित शाखा में शुक्रवार दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर उनसे 5.35 लाख रुपये लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की तलाश के दौरान सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के एक पुल के नीचे रविवार तड़के कुछ लोगों की संदिग्ध हरकत देखे जाने पर पुलिस दल ने उन्हें सामने आने को कहा, लेकिन छिपे बदमाशों ने पुलिस दल पर कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी।

शर्मा ने बताया कि जवाब में पुलिस दल ने "आत्मरक्षा के लिये" गोलियां चलायीं। इस गोलीबारी में दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। इनमें से एक की पहचान मुख्य आरोपी अंकुर चौकसे (30) के रूप में हुई है, जिसने एक्सिस बैंक शाखा में लूट के दौरान एक महिला कैशियर से नकदी छीनी थी। गोलीबारी में जख्मी दूसरे बदमाश का नाम शुभम कार्डे (24) है जो लूट के दौरान बैंक में पिस्तौल लहरा रहा था। आईजी ने बताया कि कथित मुठभेड़ के दौरान तीसरा बदमाश शुभम वर्मा (20) भागने की कोशिश के दौरान जमीन पर गिर पड़ा और उसे भी पैर में चोट आयी है। बैंक लूट के बाद इस वारदात का चौथा आरोपी रोहित यादव (30) इंदौर छोड़ कर भाग गया था। यादव को पुलिस ने शिवपुरी जिले से गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने बताया, "गोलीबारी के दौरान एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एक शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), दो थाना प्रभारी और एक आरक्षक भागते-दौड़ते मोर्चा संभालने के दौरान उबड़-खाबड़ जमीन पर गिरने से घायल हुए हैं। इन सबको मामूली चोटें आयी हैं।" आईजी ने बताया कि बैंक लूट के आरोपियों से 3.10 लाख रुपये और दो पिस्तौल बरामद की गयी हैं। कथित मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लूट की वारदात में निजी एजेंसी के एक सुरक्षा गार्ड को बदमाशों से मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो इस अपराध के दौरान बैंक शाखा में ही तैनात था। शर्मा ने यह भी बताया कि उषा नगर में बुधवार को एक घर में घुसने के बाद महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़ने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक अन्य निजी सुरक्षा एजेंसी का चौकीदार भी शामिल है जिसने आरोपियों को वारदात के लिये हथियार मुहैया कराये थे। आईजी ने बताया कि डकैती के नौ आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और दो चाकुओं के साथ लूट की 15,000 रुपये की नकदी तथा जेवरात बरामद किये गये हैं।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा